रविवार, 10 जुलाई 2011

सिवाय किताब के


अब तक कोई मित्र न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई भाई न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई प्रेमिका न मिली..सिवाय किताब के
अब तक कोई प्रेमी न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई पत्नी न मिली..सिवाय किताब के
अब तक कोई रिश्ता न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई अपना न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कौई सोहबत न मिली..सिवाय किताब के
अब तक कोई महफिल न मिली..सिवाय किताब के
अब तक किसी से ज्ञान न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई शिक्षा न मिली..सिवाय किताब के
अब तक कोई इन्सान मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई गपबाज न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई साथी न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई हमसफर न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई रोशनी न मिली..सिवाय किताब के
अब तक कोई हमराज न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई ज्ञानी न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई दानी न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई हमजोली न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई मनचाहा न मिला..सिवाय किताब के
अब तक कोई मेरा न मिला..सिवाय किताब के
...कृष्णशंकर सोनाने